किसानों का यह प्रोटेस्ट आलमी सतह पर भी सुर्खियां बंटोर रहा है. किसानों की जिद्दोजहद को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी अपनी रद्देअमल का इज़हार किया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर अड़े किसानों के के 35 संगठन के 70 नेता सरकार से बात कर रहे हैं. किसानों और सरकार के बीच यह मीटिंग विज्ञान भवन में हो रही है. जानकारी के मुताबिक सरकार की तरफ से मीटिंग में वज़ीरे ज़राअत (कृषि मंत्री) नरेंद्र सिंह तोमर, मरकज़ी वज़ीर सोम प्रकाश और वज़ीरे रेल पीयुष गोयल मीटिंग में मौजूद हैं.
Delhi: Union Ministers Narendra Singh Tomar and Piyush Goyal hold meeting with farmers' leaders at Vigyan Bhawan.#FarmLaws pic.twitter.com/zL4PNsQHtZ
— ANI (@ANI) December 1, 2020
किसानों के साथ मीटिंग से पहले भाजपा सद्र (अध्यक्ष) जेपी नड्डा के घर पर चल रही मीटिंग हुई. इस मीटिंग में होम मिनिस्टर अमित शाह, वज़ीरे दिफा (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह, वज़ीरे ज़राअत (कृषि मंत्री) नरेंद्र तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल मीटिंग में शामिल रहे.
बता दें कि किसानों का यह प्रोटेस्ट आलमी सतह पर सुर्खियां बंटोर रहा है. किसानों की जिद्दोजहद को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी अपनी रद्देअमल का इज़हार किया है. उन्होंने कहा कि कनाडा हमेशा पुरअमन प्रोटेस्ट के हकूक की हिमायत करता है.
इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने भी किसानों की हिमायत सिलसिलेवार कई ट्वीट्स किए थे. उन्होंने कहा था उन्होंने अपने ट्वीट में भाजपा और पीएम मोदी को टैग करते हुए किसानों की फसल पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)को यकीनी बनाने की बात कही है.
वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी मंगलवार को किसान आंदोलन में हिस्सा लिया. गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों के साथ भीम आर्मी के लोगों ने प्रदर्शन किया. इसके अलावा आलमी दुनिया में भी इस प्रोटेस्ट ने सुर्खियों बंटोरी हैं.
Zee Salaam LIVE TV