)
नई दिल्ली: इतवार के रोज़ राष्ट्रपति ने किसान बिलों पर दस्तखत करके उन्हें कानून बना दिया है लेकिन किसान अपोज़ीशन पार्टियां अभी भी मुज़ाहिरे कर रहे हैं. दिल्ली में पंजाब युवा कांग्रेस की सुबह इंडिया गेट के नज़दीक राजपथ पर पहुंचे और किसान बिल की मुखालिफत में एक ट्रैक्टर को लोगों ने आग लगाई.
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जिल लोगों ने आग लगाई है उनकी शिनाख्त की जा रही है. सभी लोग हाथों में भगत सिंह के पोस्टर लेकर आए थे. कारकुनों ने मरकज़ी हुकूमत की मुखालिफत में नारेबाज़ी भी की. मुज़ाहिरीन एक ट्र से ट्रैक्टर लाए और इंडिया गेट के नज़दीक उसमें लगा दी.
#WATCH: Punjab Youth Congress workers stage a protest against the farm laws near India Gate in Delhi. A tractor was also set ablaze. pic.twitter.com/iA5z6WLGXR
— ANI (@ANI) September 28, 2020
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ईश सिंघल उन्होंने बताया, 'मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वारदात में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है.' सबसे बड़ा सवाल ये कि हाई सिक्योरिटी जोन में ट्रैक्टर लाना और उसे आग के हवाले करना कहीं न कहीं सिक्योरिटी में बड़ी चूक है.
Zee Salaam LIVE TV