Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam805044
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंFarmers Protest: किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा, टैक्स दिए बगैर निकाल रहे गाड़ियां

Farmers Protest: किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा, टैक्स दिए बगैर निकाल रहे गाड़ियां

बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बने टोल प्लाजा को एक दिन के लिए फ्री किया गया है. भाकियू कारकुनों ने जिला सद्र (अध्यक्ष) की कयादत में टोल को लोगों के लिए फ्री कराया है.

Farmers Protest: किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा, टैक्स दिए बगैर निकाल रहे गाड़ियां

गौतमबुद्ध नगर: केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ में किसानों का आंदोलन तेज होते जा रहा है. 17वें दिन किसान तंज़ीमों ने टोल प्लाजा फ्री करवाए हैं. भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल के सिरसा टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया है. गाड़ियों को बिना टोल दिए निकलने दिया जा रहा है. 

यह भी देखें: श्रीनगर में साल की पहली बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटा शहर, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

 

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बने टोल प्लाजा को एक दिन के लिए फ्री किया गया है. भाकियू कारकुनों ने जिला सद्र (अध्यक्ष) की कयादत में टोल को लोगों के लिए फ्री कराया है. टोल प्लाजा से सभी गाड़ियों को आज पूरे दिन बिना टैक्स दिए निकाला जाएगा. खेकड़ा थाना इलाके के मविकलां गांव के पास बने टोल को फ्री कराया गया है. 

यह भी देखें: इमरान खान ने 'बेशर्म' मंत्री को सौंपा गृह मंत्रालय, कभी खुद ने ही कहा था 'लोटा'

भारतीय किसान यूनियन के सद्र राकेश टिकैत ने 12 दिसंबर को वेस्ट यूपी के तमाम टोल प्लाजा को फ्री करा देने के साथ ही वहां प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. यूनियन के सद्र राकेश टिकैत ने कहा था कि सभी टोल प्लाजा सुबह 10 बजे से फ्री होंगे. किसान आंदोलन को और तेज करने के इरादे से यूनियन के कारकुन वेस्ट यूपी के सारे टोल प्लाजा को घेरकर फ्री करा रहे हैं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news