Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam755321
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकोर्ट तक पहुंची लूडो की लड़ाई, बाप ने खेल में दिया धोखा तो अदालत पहुंची बेटी

कोर्ट तक पहुंची लूडो की लड़ाई, बाप ने खेल में दिया धोखा तो अदालत पहुंची बेटी

लूडो के खेल में बेटी के अदालत पहुंचने वाली ये खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस पर लोग अपनी अलग-अलग रद्देअमल दे रहे हैं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

भोपाल: दोस्तों के साथ खेल में अक्सर रुठने मनाने का सिलसिला चलता है लेकिन लूडो खेल को लेकर अदालते जाने का एक अजीबोगरीब मामला पहली बार सामने आया है, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सनीचर को एक 24 साल की खातून ने लूडो खेल को लेकर अपने वालिद के खिलाफ भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा दिया.

दरअसल खातून का इल्ज़ाम है कि उसके वालिद ने लूडो के खेल में उसे धोखा दिया है. इस मामले में अदालत की काउंसलर सरिता ने कहा, 'खातून ने कहा कि उसने अपने वालिद पर इतना भरोसा किया और उनसे धोखा देने की उम्मीद नहीं की. हमने उनके साथ चार काउंसलिंग सेशन आयोजित किए हैं.’

लूडो के खेल में बेटी के अदालत पहुंचने वाली ये खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस पर लोग अपनी अलग-अलग रद्देअमल दे रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news