Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam739794
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवालिद की हुई कोरोना से मौत तो बेटी ने चीनी हुकूमत पर किया केस, जानिए क्या इल्ज़ाम लगाए

वालिद की हुई कोरोना से मौत तो बेटी ने चीनी हुकूमत पर किया केस, जानिए क्या इल्ज़ाम लगाए

बता दें कि जनवरी के आखिर में लेई के वालिद कोरोना मुतास्सिर पाए गए. इस दौरान वुहान में कोरोना इतना ज्यादा फैल चुका था कि यहां की सर्विसेज़ पर दबाव की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस दस्तेयाब नहीं थी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

बीजिंग: चीन के वुहान (wuhan) की एक खातून ने अपने वालिद की मौत को लेकर चीनी हुकूमत पर केस किया है. खातून का इल्ज़ाम है कि जब शहर में कोरोना वायरस महामारी तेज़ी से फैली तो हुकूमत ने लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी. झाओ लेई ने स्काई न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वह मुआवजे के साथ-साथ माफी की भी मांग कर रही हैं.  झाओ लेई (Zhao Lei) ने बताया कि "मुझे लगता है कि हुकूमत ने कुछ हकायक को छुपाया, जैसे कि कुछ भी नहीं हुआ.

झाओ ने कहा, "यहां पर कोरोना था लेकिन जानकारी नहीं होने की वजह से वुहान के लोग पहले की तरह ज़िंदगी गुज़ारते रहे और उन्होंने बगैर किसी सिक्योरिटी के चीन के नए साल को सेलिब्रेट किया. लिहाज़ा मेरे वालिद मुतास्सिर हो गए और उनकी मौत हो गई.''

बता दें कि जनवरी के आखिर में लेई के वालिद कोरोना मुतास्सिर पाए गए. इस दौरान वुहान में कोरोना इतना ज्यादा फैल चुका था कि यहां की सर्विसेज़ पर दबाव की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस दस्तेयाब नहीं थी. तब वायरस का शिकार होकर भी झाओ के वालिद 6 मील तक चले फिर उन्हें एक लोकल गाड़ी मिला. जैसे-तैसे वे अस्पताल भी पहुंचे तो उन्हें इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए जगह नहीं मिली लिहाजा उनकी मौत हो गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

झाओ का कहना है कि "मुझे लगता है कि हुकूमत ने इस सच को छुपाया कि कोरोना वायरस लोगों से लोगों में फैल सकता है. मैं हुकूमत को जवाबदेह ठहराती हूं और उन्हें मुनासिब रकम की अदायगी करने के लिए कहती हूं." झाओ ली की अर्ज़ी को नगर निगम (municipal court) की अदालत ने खारिज कर दी है और उनकी मां को हुकूमत के खिलाफ केस वापस लेने की वार्निंग दी गई है. 

झाओ लेई अब अपने मामले को वुहान के सूबा हुबेई के हाईकोर्ट में ले जा रही हैं. उन्होंने कहा, "मैंने जो किया वह कानूनी है, जो मैंने कहा वह सच्चाई है. मैं झूठ नहीं बोलती. मैंने अफवाहें नहीं उड़ाईं, मुझे लगता है कि मेरा मुकदमा हमारे मुल्क के मुस्तकबिल के लिए अच्छा है. यह लोगों को वार्निंग दे सकता है कि अगर हमारे पास अगली बार कोई आफत आती है तो हम खराब नतीजों को रोकने के लिए कुछ कर सकते हैं. हम ज्यादा लोगों को बचा सकते हैं.''

भले ही झाओ की मां तो नगर निगम की तरफ से हुकूमत के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी गई हो लेकिन फिर भी वह हार नहीं मान रहीं है. लेई ने कहा,  ''मैं अपने वालिद की मौत का इंसाफ हासिल करके रहूंगी और मैंने हार न मानने की कसम खाई है.'' 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news