)
अंकित मित्तल/मुजफ्फरनगर: मगरिबी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक वालिद पर अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है. उसकी अहलिया का इल्ज़ाम है कि उसने एक तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी बेटी का कत्ल के बाद उसकी लाश को ईंटों के नीचे दबा दिया. पूरा मामला ककरौली थाना इलाके के खाइखेड़ा गांव का है. इस दिल दहाला देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने थाने में जाकर अपने ही शौहर पर बेटी के कत्ल का इल्ज़ाम लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने मुतास्सिरा की शिकायत पर फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए मुल्ज़िम वालिद को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मासूम की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मुल्ज़िम ने बच्ची को बेरहमी से मारा लेकिन उसका दिमागी तवाज़ुन ठीक नहीं लग रहा है. उनके मुताबिक पूछताछ में मुलज़िम ने बताया कि उसकी बेटी उसके साथ नहीं खेलती थी. फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
वहीं मुल्ज़िम की अहलिया का कहना है कि ये मामला तंत्रमंत्र का ही है, उसने इल्ज़ाम लगाया है कि इफरान नाम के एक तांत्रिक के बहकावे में आकर उसके शौहर ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. खातून ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी. जब उसकी आंख खुली तो एक बेटी जिसका नाम तरन्नुम था, वो अपनी जगह पर नहीं थी. उसने शौहर से बेटी के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए. मुल्ज़िम की अहलिया के इल्ज़ाम की तस्दीक कुछ मकामी लोग भी कर रहे हैं जिनका कहना है कि इस वारदात के पीछे तांत्रिक की करतूत है.
Zee Salaam Live TV