लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता नाराज थे.
Trending Photos
)
रोहतक: हरियाणा में अपनी झूठी शान की खातिर होने वाली हॉरर किलिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शहर में अपनी नई दुनिया बसाने का सपना लेकर लव मैरिज करने जा रहे प्रेमी जोड़े को लड़की के पिता ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया. लड़की के परिजनों ने हत्यारा बन सड़क पर हाथ में पिस्तौल ले कर मौत का तांडव मचाते रहे. यह पूरी वारदात की सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ नज़र आ रहा है कि कैसे किस तरह लड़के के पिता ने मौत का खेल खेला है.
अजब-गजब VIDEO: देखिए किस तरह सांपों से मसाज करा रहा है यह शख्स
लड़के के घरवालों का आरोप है कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता नाराज थे. हालांकि बाद में सहमति का बहाना बना कर दोनों को उन्होंने अदालत में बुलाया गया था लेकिन रास्ते में ही रोहतक के दिल्ली बाईपास पर सरेआम लड़की के पिता ने इस खूनी वारदात का अंजाम दे दिया. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में साफ साफ दिखाई दे रहा है की कैसे हत्यारे पूरे परिवार को निशाना बना रहे हैं और हाथों में पिस्तौल ले ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत का खेल कर रहे हैं.
इस फंक्शन में 15 मिनट के इतने करोड़ रुपये लेंगी उर्वशी रौतेला, हैरान कर देगी रकम
मौके पर पहुंचे डीएसपी सज्जन सिंह का कहना है फिलहाल जांच में सामने आया है कि पूजा और मोहित एक दूर से लव मैरिज करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले नाराज़ थे, हालांकि बाद में वो मान भी गए. जिसके बाद आज लड़की के पिता कुलदीप ने सहमति देने के बहाने परिवार को बुलाया और रास्ते में ही फायरिंग कर दी. जिसके बाद लड़की और लड़के के भाई की मौत हो गई. वहीं लड़का भी शदीद तौर पर जख्मी है. दोनों को गोली लड़की के पिता ने मारी है. मामले की जांच जारी है.
Zee Salaam LIVE TV