)
जम्मू/जतिंद्र नूरा: दूसरे सूबों से शादी करके जम्मू-कश्मीर आई ख्वातीन को भी अब सरकार नो डोमिसाइल सर्टिफिकेट देने का ऐलान कर दिया है. यह जानकारी मरकज़ी वज़ीर डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट के ज़रिए दी है. हुकूमत के इस फैसले के बाद से इलाके की ख्वातीन में खुशी लहर है और उन्हें सरकार के इस कदम के बाद अपनी मुस्तकिबल चमकता नज़र आ रहा है.
इन औरतों का कहना था कि जब से हम दूसरे सूबों से जम्मू-कश्मीर में शादी करके आए हैं हमें जम्मू कश्मीर से कोई भी बेनिफिट्स नहीं मिला है. हम पढ़े लिखे होने के बावजूद बंधुआ मज़दूर की जिंदगी जी रहे थे. जब दफा 370 और 35A को हटाया गया था तो हमे लगा था कि अब सारे के सारे हकूक हमें मिल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
उन्होंने बताया कि जब हम लोगों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने के लिए कहा गया तो डिपार्टमेंट की तरफ से हमारी फ़ाइल को रिजेक्ट कर दिया गया और कहा गया आप लोग जम्मू से नहीं दूसरे सूबों से हैं, इसलिए आपका डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं बन सकता. लेकिन आज हम बहुत खुश है क्यों की हमारे भी अब डोमिसाइल सर्टिफिकेट बन सकेंगे.