)
नई दिल्ली: आपने अकसर अपने फेसहबुक अकाउंट या फिर दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिसमें आपको छिपी हुई चीज़ें ढूंढ़ने को कहा जाता है. इस तरह के टास्क करने से ना सिर्फ आपकी कॉन्सनट्रेशन पावर का पता चलता है बल्कि यह एक तरह से आपकी आंखों का भी टेस्ट होता है.

इस तस्वीर में आपको एक बाग दिखाई दे रहा है. इस बाग में आपको पीले फूल और हरी भरी घास दिखाई देगी. इसी दिखाई गई तस्वीर में आपको ढूंढना है कि चिड़िया कहां है. आपको चीटिंग नहीं करनी है. इमानदारी से ध्यान लगाकर ढूंढ़ना है. हमे पता है कि आपके पास वक्त नहीं होगा पर कोशिश करिए और जांचिए अपनी कनसन्ट्रेशन पावर.
चलिए आपको आज हम चिड़िया से जुड़ी कई रोचक बाते बता देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में 10 हजार से ज्यादा चिड़ियों की प्रजाती होती हैं. चिड़िया अकसर रंग और आवाज़ के ज़रिए एक दूसरे से कॉन्टैक्ट करती हैं. कई चिड़िया अपने आपको प्रयावरण के हिसाब से ढ़ाल सकती हैं.
अगर आप अभी भी इसको नहीं ढूंढ़ पाए तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आखिर चिड़िया कहां है.
