)
इरशाद हिंदुस्तानी/बैतूल: आरएसएस हेडक्वॉर्टर नागपुर और RSS चीफ मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र राज्य किसान महासभा के सेक्रेटी अरुण बनकर के खिलाफ बैतूल कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने भाजपा जिला अध्यक्ष बबला आदित्य शुक्ला की शिकायत के बाद धारा 505, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कोतवाली टीआई संतोष कुमार पन्द्रे के मुताबिक शून्य पर दर्ज किए गए इस मामले की डायरी मुलताई थाने भेजी जाएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई मुलताई पुलिस करेगी.
बता दें कि गुज़िश्ता पीर के रोज़ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे अरुण बनकर ने मध्य प्रदेश के मुलताई और इटारसी में एक विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने आरएसएस चीफ मोहन भागवत समेत आरएसएस के हेडक्वॉर्टर को उड़ाने की धमकी दी थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी के सामने अब एक ही रास्ता बचा है कि नए कृषि कानून वापस लें.
ZEE SALAAM LIVE TV