Aligarh Mob Lynching: बीते दिन यानी की 24 मई को अलीगढ़ से गोमांस के इल्जाम में मॉब लिंचिंग की खबर सामने आई थी. अब इस मामले में सीओ अतरौली संजना सिंह ने जानकारी दी है कि मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मॉब लिंचिंग के मुल्जिमों की पहचान कर, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
Trending Photos
)
Aligarh Mob Lynching: अलीगढ़ में गोमांस के शक मे चार लोगों की मॉब लिंचिंग करने वाले स्थानीय लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने उन चार लोगों पीड़ितों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा था, जिसके बाद अब उनकी हालात बेहतर बताई जा रही है.
मामला अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद के पैनेठी गांव का है, जहां स्थानीय लोगों ने गोमांस के शक में एक ट्रक को घेर कर आग के हवाले कर दिया था. इसके साथ ही ट्रक में मौजूद चार लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की थी. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन, आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी. अब इन अज्ञात मुल्जिमों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई जारी
हरदुआगंज थाना में इस मामले पर केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ितों की तहरीर पर मुल्जिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीओ अतरौली संजना सिंह ने जानकारी दी है कि मुल्जिमों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. साथ ही बाकी कानूनी कार्रवाई भी जारी है और इलाके में फिलहाल शांति कायम है.
मॉब लिंचिंग के बाद विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि पुलिस अध्यक्ष अमृत जैन ने बताया है कि गोमांस के इल्जाम में पकडे़ गए मुल्जिमों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. गोमांस के मुल्जिमों की मॉब लिंचिंग के बाद स्थानीय लोगों ने वहीं सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया था. बजरंग दल और हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इल्जाम लगाया था कि इलाके में कई दिनों से गोकशी की घटनाएं हो रही है. लेकिन, पुलिस इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है. इसके साथ ही बजरंग दल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इलाके में गोकशी की घटनाओं पर जल्द कोई एक्शन नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.