)
नई दिल्ली: हाथरस मामले की आड़ में दंगे फैलाने की साजिश रचने के इल्ज़ाम में एक और FIR दर्ज हुई है. मथुरा में पीएफआई के चार मेंबर्स पर मथुरा के मांट थाने में FIR दर्ज की गई है. FIR में चार मुल्ज़िमीन अतीक उर रहमान, आलम, सिद्दीकी और मसूद के पास से गिरफ्तारी के दौरान 6 स्मार्टफोन, एक लैपटाप, मुतनाज़ा पांफ्लेट पाए जाने की बात कही गई है.
इन पर इल्ज़ाम है कि ये लोग अमन खराब करने के लिए हाथरस जा रहे थे और दंगे भड़काने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा रहा था. फंड इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही थी. FIR में ये भी कहा गया है कि carrd.co और justice for hathras नाम की वेबसाइट का अहम मकसद समाज में नफरत और फिरकावाराना तशद्दुद भड़काना है.
इस वेबसाइट के ज़रिए से कई तरह के मुल्क मुखालिफ प्रोपेगेंडा हिंदुस्तान में किए जा रहे हैं. जैसे मॉब लिंचिंग के वाक्या का प्रोपेगेंडा हाल में मजदूरों के हिजरत और कश्मीर में शरपसंद अनासिर की हिमायत में प्रचार अहम हैं. इन वेबसाइट को चलाने वाले लोगों का काम इंडियन पैनल कोड के सेक्शन 124ए के तहत सरकार के खिलाफ नफरत पैदा करने वाला है. जो मुल्क से गद्दारी का दायरे में आता है. साथ UAPA की एक्ट 17 व 18 का जुर्म भी साबित हो रहा है. इसके अलावा IT Act की दफा 6572 एवं 75 का जुर्म किया गया है.
अब पुलिस दोनों वेबसाइट्स की जांच इन पॉइंट्स पर करेगी
- वेबसाइट, प्लेटफार्म किसके ज़रिए, किस मक़सद से बनाई गई है
-अब तक इस वेबसाइट से कितनी रक़म जमा की गई है. जो रक़म जमा गई है, उसे कहां इस्तेमाल किया गया है किन लोगों के खाते में भेजा गया है
Zee Salaam LIVE TV