)
नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के तुगलकाबात में गुज़िश्ता रात आग लगने से लगभग 70 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. हालांकि इस वारदात में किसी के भी ज़ख्मी होने की खबर नहीं है लेकिन सैंकड़ों लोग बेघर हो गए हैं.
Delhi: Fire broke out at Valmiki Basti of Tughlaqabad's slum area earlier today. Fire is under control now. Divisional Fire Officer SK Dua says, "We received a call at 1:31 AM. 20 fire tenders are here. Fire brought under control at 3:30 AM, cooling op on. No casualties reported" pic.twitter.com/QtM3lUCxAp
— ANI (@ANI) June 2, 2020
डिवीजनल फायर ऑफिसर एस. के. दुआ ने बताया, 'हमें देर रात 1 बजकर 31 मिनट पर आग की इत्तेला मिली. मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 पहुंची. आग पर सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर काबू पा लिया गया. आग से किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं पहुंचा है.'
बता दें देर रात होने की वजह से ज्यादा तर लोग झुग्गियों में सो रहे थे जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने वक्त रहते वहां से निकाल लिया. जिसके चलते वहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.
Zee Salaam LIVE TV