Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1604053
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMumbai: फिल्म सिटी में भयानक आग; कई सेट बुरी तरह जले

Mumbai: फिल्म सिटी में भयानक आग; कई सेट बुरी तरह जले

Mumbai: गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में बड़ा हादसा हुआ है. आपको जानकारी के लिए बता दें कई टीवी सीरियल्स के सेट पर आग लग गई. जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है.

Mumbai: फिल्म सिटी में भयानक आग; कई सेट बुरी तरह जले

Mumbai: गोरेगांव की फिल्म सिटी में एक डेली सोप के सेट पर आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये आग 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर लगी है. फायर सर्विस को इस बारे में शाम साढ़े 4 बजे जानकारी मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है. आग गोरेगांव फिल्म सिटी में 2,000 वर्ग फुट में फैले फिल्म स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी.

शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार इस आग ने आसपास के सेट को भी अपने चपेट में ले लिया. आसपास के जिन सेटों में आग लगी है, वे 'तेरी मेरी दूरियां' और 'अजूनी' के हैं. फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश ढाकने का कहना है कि इस हादसें में किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन  हवा और तेजी से जलने वाली चीजें होने के कारण आग काफी फैल गई.

आग को बुझाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड गई और अभी जिस वक्त ये खबर लिखी जा रही है. उस वक्त ऑपरेशन जारी है. हालांकि ये आग किस कारण से लगी है इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है. जल्द ही तस्वीर साफ हो पाएगी इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है. लेकिन ये साफ है कि आने वाले कई दिनों के लिए कई डेली सोप की शूटिंग को रोकना पड़ सकता है. इस मसले पर जिन टीवी सीरियल के सेट जले हैं उनके प्रोड्यूजर्स और डायरेटर कोई बयान नहीं आया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news