इस दौरान वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली से बातचीत करते पूछा कि मैंने पूछा कि आजकल टीम में यो यो टेस्ट होता है. यह क्या है
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया मूवमेंट की पहली सालगिरह पर हिंदुस्तान की कुछ अज़ीम शख्सियतों के मुलाकात की. इस प्रोग्राम में हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, दो बार पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झझारिया, अदाकार मिलिंद सेमन और जम्मू-कश्मीर की खातून फुटबॉलर अफशां आशिक का नाम भी शामिल रहीं.
इस दौरान वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली से बातचीत करते पूछा कि मैंने पूछा कि आजकल टीम में यो यो टेस्ट होता है. यह क्या है?
पीएम मोदी के सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा कि यह टेस्ट फिटनेस के नज़रिए से काफी अहम है. हम फिटनेस में वर्ल्ड लेवल की बात करें तो अभी दूसरी टीमों से हम पीछे हैं और हमें यह लेवल बेहतर करना है.
किस तरह होता है Yo Yo Test
इस इस टेस्ट में खिलाड़ी को दो कोन के बीच लगातार भागना होता है जो 20 मीटर के फासले पर रहते हैं. जब सॉफ्टवेयर पहली बीप देता है तो खिलाड़ी एक कोन से दूसरे कोन की तरफ भागता है. जब खिलाड़ी दूसरे कोन पर पहुंचता है तो दूसरी बीप सुनाई देती है. इस तरह वक्त दर्ज होता रहता है और आखिर में फिटनेस स्कोर के ज़रिए से सॉफ्टवेयर बताता है कि खिलाड़ी फिट है या नहीं.
Zee Salaam LIVE TV