)
औरंगाबादः पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार के औरंगाबाद जिले में मुबैयना तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 67 लोगों को गिरफ्तार किया है. औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सभी मौतें मदनपुर प्रखंड से हुई हैं. सोमवार को तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि एक दिन पहले दो लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कथित शराब पीने के बाद बीमार हुए दो लोगों का पड़ोसी जिले गया के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Bihar | Three dead, several fell sick after allegedly consuming spurious liquor in Pathra village, Gaya
Situation is quite serious. 2 died here while 1 was brought dead, 8 are under treatment. They're suffering from methanol poisoning: PK Agarwal, Dept Supt, ANM Medical College pic.twitter.com/EBMTF9jSdE
— ANI (@ANI) May 24, 2022
कई अवैध भट्टियों को बंद किया गया
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौतों की वजह का पता लगाना मुमकिन नहीं है क्योंकि पुलिस के आने से पहले ही परिवार के सदस्यों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था. उन्होंने कहा कि बहरहाल शराबबंदी कानून का खुलेआम उल्लंघन कर क्षेत्र में नकली शराब बेचे जाने की शिकायतों का संज्ञान लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने अब तक कई अवैध भट्टियों को बंद किया है और 67 संदिग्ध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.
छह माह में कई लोगों की हुई मौत
गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि, दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाए गए शराब की जब्ती आए दिन होने के अलावा पिछले छह महीनों में कथित जहरीली शराब पीने से चार दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
Zee Salaam