)
Chocolate Idli: इडली दक्षिण भारत का बहुत ही पसंदीदा पकवान है. चावल से बनी यह बेहतरीन डिश सुबह नाश्ते के तौर पर, सांभर के साथ और चटनी के साथ खाई जाती है. लेकिन अब ये सिर्फ सिर्फ दक्षिण भारत में ही मशहूर नहीं है बल्कि यह पूरे देश में मशहूर हो रही है. लेकिन सोचो कैसा हो अगर कोई इसके साथ नया प्रयोग करे? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिममें देखा जा सकता है कि इडली बेचने वाला एक शख्स इसके साथ एक नया प्रयोग कर रहा है. शख्स ने इडली में चॉकलेट मिलाया. लेकिन चॉकलेटी इडली लोगों को पसंद नहीं आई.
इडली में मिक्स किया चॉकलेट
चॉकलेटी इडली के वीडियो को @thegreatindianfoodi ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चॉकलेटी इडली को केले के पत्ते पर डाल रहा है. इसके बाद इसे ट्रे में रखने के बाद स्टीमर पर रख रहा है. पकने के बाद इसे बाहर निकाला और इस पर चॉकलेट पर सीरप डाला. यही नहीं शख्स ने इसे ग्राहक को परोसने से पहले इसमें चॉकलेट आइसक्रीम भी डाली. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि "गरम सॉस और आइसक्रीम के साथ चॉकलेट इडली."
लोगों को नहीं पसंद आई चॉकलेटी इडली
लेकिन इडली के साथ चॉकलेट मिक्स करना लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया. कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया तो कई लोगों ने इसे बेकार बताया. वीडियो को अब तक 3 लाख 58 हजार से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. इस पर 4 हजार से ज्यादा लाइक हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "लोग पुराने खानों को क्यों बर्बाद कर रहे हैं?" एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि "इस खाने में बदलाव करने से पहले हमें मार दो." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "जिदगी में यही देखना बच गया था."
इडली को बनाया आइसक्रीम
यह पहली बार नहीं है जब इडली के साथ ऐसा काम किया गया है. इससे पहले भी इडली के साथ नया प्रयोग करते हुए एक शख्स ने इसे आइसक्रीम शेप में बना दिया था. इस पर यूजर भड़क गए थे. इसके साथ शख्स ने एक स्टिक भी लगा दी थी. इसे सांभर में डुबो कर खाया जा सकता था.
इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.