)
Reducce Belly Fat: पेट की चर्बी दिखने में बुरी लगने से साथ कई और तर की दिक्कतें पैदा करती है. इससे दिल की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कई बार पेट की चर्बी बढ़ने से फिटिंग के कपड़े नहीं मिलते. लोगों के सामने आने में भी शर्मिंदगी होती है. कांफिडेंस लेवल कम हो जाता है. इसीलिए लोग पेट की चर्फी कम करने के लिए डाइट करते हैं, ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि सही डाइट और दिनचर्या को अच्छा करके पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है.
एक्सपर्ट का मानना है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि खूब ज्यादा पानी पिएं. एक रिसर्च के मुताबिक रोज एकसरसाइज करने और थर्मोजेनिक फूड्स खाने से पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम होती है. थर्मोजेनिक फूड्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और कैलोरी भी बर्न होती है.
थार्मोजेनिक फूड्स से शरीर की कैलोरी बर्न होती है. इससे वजन कम होता है. इन फूड्स में लाल मिर्च, काली मिर्च, अदरक, नारियल का तेल, प्रोटीन शामिल है. शरीर रोजमर्रा के कामों को करने के लिए कैलोरी बर्न करता है. थर्मोजेनेसिस फूड्स से भी कैलोरी बर्न होती है.
रिसर्च में खुलासा हुआ है कि प्रोटीन वाली चीजें खाने से भूख कम लगती है. इसलिए वजन कम करने के लिए प्रोटीन वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है. प्रोटीन में सबसे अच्छी प्रोटीन लीन प्रोटीन होती है. ये प्रोटीन सबसे ज्यादा मछली में खाई जाती है. रिसर्च में सामने आया है कि प्रोटीन वाले खाने खाने से 60 प्रतिशत तक बूक कम लगती है.
Live TV: