)
पटना: बिहार के साबिक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) का दामन थाम लिया है. पार्टी चीफ और सूबे के वज़ीरे आला नीतीश कुमार की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की रुकनियत हासिल की. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे ने हाल ही में वीआरएस (अपनी मर्ज़ी से रिटायरमेंट) लिया है.
Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey, who recently took VRS, joins JD(U) at Chief Minister Nitish Kumar's residence in Patna. pic.twitter.com/jtVtl6eA1U
— ANI (@ANI) September 27, 2020
पार्टी का हाथ थामने से पहले गुप्तेश्वर पांडेय के सनीचर के रोज़ जेडीयू के हेडक्वार्टर जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद उनके जेडीयू में शामिल होकर चर्चाए शुरू हो गई थीं और सूबे में असेंबली इंतेखाबात लड़ने की अटकलें तेज हो गईं थीं.
Zee Salaam LIVE TV