Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam747619
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP के साबिक CM कल्याण सिंह और दिल्ली के नायब CM मनीष सिसोदिया कोरोना पॉज़िटिव

UP के साबिक CM कल्याण सिंह और दिल्ली के नायब CM मनीष सिसोदिया कोरोना पॉज़िटिव

लखनऊ के मॉल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था. जिसके बाद कोरोना के खदशे के चलते मेहकमा सेहत की टीम ने उनका सेंपल लिया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के साबिक वज़ीरे आला व राजस्थान के साबिक गवर्नर कल्याण सिंह और दिल्ली के नायब वज़ीरे आला मनीष सिसोदिया भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है. कल्याण प्राइवेट सेक्रेटरी ने बताया कि वो फिलहाल ठीक हैं. उन्हें पीजीआई अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं. 

उन्होंने बताया कि लखनऊ के मॉल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था. जिसके बाद कोरोना के खदशे के चलते मेहकमा सेहत की टीम ने उनका सेंपल लिया था. इतवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीर के रोज़ उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है. 

दिल्ली की नायब वज़ीरे आला मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट करते हुए बताया कि हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने खुद को आइसोलेट में रख लिया है. फिलहाल बुख़ार या कोई और परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही सेहतमंद होकर काम पर लौटूँगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news