महाराष्ट्र के पालघर जिले में जुमे रात को भीड़ ने साधुओं की पीट पीट कर हत्या कर दी, मामले में रियासती हुकूमत ने हाई लेवल जांच का दिया आदेश.
Trending Photos
)
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक रोंगटे खड़े करने वाली ख़बर सामने आई. पालघर जिले में चोर के शक में भीड़ ने तीन साधुओं की पीट पीट कर कत्ल कर दिया. जिसके बाद रियासती हुकूमत ने हाई लेवल जांच का आदेश दिया है. वहीं सीएम उद्वव ठाकरे ने कहा कि इस मामले में मुज़िरिमीन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. रियासती हुकूमत के वज़ारे दाखिला अनिल देशमुख ने जांच के आदेश दिए जाने की ख़बर देते हुए इस घटना को कोई कम्युनल रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी है.
इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से रविवार की देर रात ट्वीट किया गया है. जिसमें कहा गया है कि, ‘‘पालघर की घटना पर कार्रवाई हुई है. पुलिस ने दो साधुओं, एक ड्राइवर और घटना के वक्त ही पुलिस अहलकारों पर हमला करने के सभी मुज़रिमीन को गिरफ्तार कर लिया है.’’ उन्होंने कहा है, ‘‘इस घोर जुर्म और शर्मनाक घटना के किसी भी मुजरिम को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जितनी कड़ी सजा मुमकिन है दिलाई जाएगी.’’
The Palghar incident has been acted upon. The police has arrested all those accused who attacked the 2 sadhus, 1 driver and the police personnel, on the day of the crime itself.
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 19, 2020
वहीं वज़ीरे दाखिला देशमुख ने ट्वीट करते हुए बताया कि, ' सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुए कत्ल में शामिल 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हत्या के मामले में मैंने हाईलेवल जांच का आदेश दिया है.' देशमुख ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में दुश्मनी पैदा करना चाहते हैं. देशमुख ने कहा, ' पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग मज़हबों के नहीं थे.'
मुंबईसे सूरत जानेवाले ३ लोगों की पालघर में हुई हत्या के बाद मेरे आदेश से इस हत्याकांड में शामिल १०१ लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इस घटना को विवादास्पद बनाकर समाज में दरार बनाने वालों पर भी पुलिस नज़र रखेगी।#LawAndOrder
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) April 19, 2020
उल्लेखनीय है कि यह घटना उस समय हुई, जब बृहस्पतिवार रात तीन व्यक्ति मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे. इसी दौरान, पालघर जिले में भीड़ ने इन्हें चोर समझकर उनके वाहन को रोक लिया और उनकी पीट-पीट कर कत्ल कर दिया.
बीजेपी के सीनियर लीडर और साबिक सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की हाई लेवल जांच की मांग की थी.
The cruelty with which the mob lynching in #Palghar happened, is beyond inhuman.
I demand a High Level Enquiry and strictest action be taken at the earliest.#Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/tnagputI7J— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 19, 2020