)
कर्नाटक : कोरोना को हिंदुस्तान को बचाने के लिए लॉकडाउन है. हर शख्स इस खौफनाक वायरस से बचने के लिए घरों में क़ैद है.रियासत की हुकूमत और पुलिस पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया जा रहा है. इसी सिम्त में कर्नाटक के साबिक सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी 17 अप्रैल को आयोजित की गई. लेकिन हाईप्रोफाइल शादी में सोशल डिस्टेसिंग दूर दूर तक नज़र नहीं आई.
कर्नाटक के साबिक सीएम के बेटे की शादी के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) जैसे एहतियात सिर्फ आम आवाम के लिए हैं? साबिक सीएम ने अपने हिमायतियों से कहा था कि सबको बुलाना चाहता था, पर माफी चाहता हूं. शादी से पहले यह बात सामने आ रही थी कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरते जाएंगे, केवल सीमित मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं फोटो और वीडियो के बाद सच्चाई कुछ और ही नज़र आई.
So wedding is important than lockdown.
when the whole country is in strict lockdown, all r fighting against corona ,former CM of karnatak H.D Kumar swami's son's lavish marriage is going on??
No social distance,no mask, flount of all norm.
What should we expect more#kumarswamy pic.twitter.com/UTZunaL7HS— Sushree sangita dash (@Sushree_journo) April 17, 2020
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ मेहमान खड़े हैं, लेकिन उनके आसपास कई कैमरामैन हैं, तो ऐसे में क्या इसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना कहा जाएगा..?
No Masks
No Gloves
No Social Distancing
No LockdownThis is from Ex-Karnataka CM HD Kumaraswamy’s son’s Wedding
48 cars permitted for #NikhilKumarswamy's Marriage
Is Lockdown is only for Poor and Middle Class People.?
Strict Action should be taken Immediately@DgpKarnataka pic.twitter.com/gYEDe3whOT
— Ganesh Jai Hind (@GaneshJaiHind) April 17, 2020
बता दें कि रियासत में कोरोना के 315 मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 22 मार्च को जारी एक आदेश में राज्य में 100 से कम मेहमानों की मौजूदगी में बंद दरवाजे वाली शादियों की इजाज़त दी थी. बताया जा रहा है कि दोनों सियासी कुनबा एक भव्य शादी की योजना बना रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह तय किया गया कि साधारण समारोह में शादी कराई जाएगी, ताकि कोई दूसरी तारीख़ ना निकालनी पड़े.
कुमारस्वामी के बेटे निखिल अदाकारी की दुनिया से सियासत में आए हैं. उन्होंने पिछले साल मंडया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. अब उनकी शादी कर्नाटक के साबिक वज़ीर और कांग्रेस सीडर एम. कृष्णाप्पा की पड़पोती रेवती के साथ हुई है.