Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2672459
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSambhal News: CO अनुज चौधरी को Ex-IPS की नसीहत; सरकार को भी दी नेक सलाह

Sambhal News: CO अनुज चौधरी को Ex-IPS की नसीहत; सरकार को भी दी नेक सलाह

Anuj Chaudhary Holi Jumma Namaz Controversial Statement: इस साल होली और जुमा एक दिन ही पड़ रहे हैं. यही वजह है कि संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है. संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस के बड़े अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान संभल सीओ ने विवादित बयान दिया है.

Sambhal News: CO अनुज चौधरी को Ex-IPS की नसीहत; सरकार को भी दी नेक सलाह

Anuj Chaudhary Holi Jumma Namaz Controversial Statement: उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले साल हुई हिंसा के बाद से चर्चा में है. संभल के सीओ अनुज चौधरी की चर्चा तो और भी ज्यादा है. इन दिनों उनके अच्छे कामों से ज्यादा उनके विवादित बयानों की चर्चा हो रही है. एक दिन पहले ही अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है. 

सत्ता पक्ष के लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के लोग अनुज चौधरी की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच पूर्व IPS अधिकारी RK Vij ने अनुज चौधरी के बयान पर आपत्ति जताई है और सीओ को पुलिस ड्यूटी कानून का पाठ पढ़ाया है. साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारी को ड्यूटी से हटा देने की बात कही है.

पूर्व IPS अधिकारी ने अनुज चौधरी को दी नसीहत
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान को रिट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा है, "यह आपत्तिजनक कथन है. पुलिस का कर्तव्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि लोगों को घरों में कैद रहने की सलाह देना. भेदभाव से ग्रसित अधिकारी को ऐसी ड्यूटी से पृथक रखना बेहतर होगा."

Add Zee News as a Preferred Source

पीस मीटिंग में दिया विवादित बयान
दरअसल, इस साल होली और जुमा एक दिन ही पड़ रहे हैं. यही वजह है कि संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है. संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस के बड़े अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. वहीं, होली और जुमा को लेकर संभल में पीस कमेटी की बैठक हुई थी, इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी ने विवादित बयान दे दिया, जिससे पूरे देश में बवाल मच गया है.

जानें संभल सीओ अनुज चौधरी ने क्या कहा?
संभल सीओ अनुज चौधरी ने पीस मीटिंग के दौरान कहा, "जो लोग इस बैठक में आए हैं उन्हें बता दें कि साल में जुमा 52 बार आता है और होली सिर्फ एक बार आती है. जिसको होली खेलनी हो और जिसके भीतर होली खेलने की कैपेसिटी हो वही घर से बाहर निकले. वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़े. पुलिस किसी भी तरह के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगा."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news