Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam739374
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकौमी एज़ाज़ के साथ अदा की गईं प्रणब मुखर्जी की आखिरी रसूमात

कौमी एज़ाज़ के साथ अदा की गईं प्रणब मुखर्जी की आखिरी रसूमात

बता दें कि मुल्क के साबिक सद्रे जम्हूरिया प्रणब मुखर्जी का कल 31 अगस्त को इंतेकाल हो गया. प्रणब मुखर्जी 84 साल के थे. साबिक सद्रे जम्हूरिया के बेटे अभि‍जीत मुखर्जी ने ट्वीट कर उनके इंतेकाल की जानकारी दी थी.

कौमी एज़ाज़ के साथ अदा की गईं प्रणब मुखर्जी की आखिरी रसूमात

नई दिल्ली: साबिक सद्रे जम्हूरिया और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का मंगल के रोज़ दोपहर दिल्ली के लोधी रोड विद्युत शव दाह गृह (Electrical cremation) में कौमी एज़ाज़ के साथ आखिरी रसूमात अंजाम दी गईं. परिवार वालों और रिश्तेदारों ने कोविड-19 से बचाव के हिदायात के मुताबिक पीपीई किट में मुखर्जी को आखिरी विदाई दी. फौज की टुकड़ी ने साबिक सद्र जम्हूरिया को तोपों की सलामी दी.

बता दें कि मुल्क के साबिक सद्रे जम्हूरिया प्रणब मुखर्जी का कल 31 अगस्त को इंतेकाल हो गया. प्रणब मुखर्जी 84 साल के थे. साबिक सद्रे जम्हूरिया के बेटे अभि‍जीत मुखर्जी ने ट्वीट कर उनके इंतेकाल की जानकारी दी थी. प्रणब मुखर्जी दिल्ली में फौज के अस्पताल में दाखिल थे. यहां उन्हें 10 अगस्त को दाखिल कराया गया था. उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था. पीर यानी 31 अगस्त को दिन में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. मुल्क के सबसे आला शहरी ऐज़ाज़ भारत रत्न से सरफराज़ प्रणब मुखर्जी के इंतेकाल पर पूरे मुल्क में गम की लहर है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news