)
लखनऊ: शिया वक़्फ़ बोर्ड के विवादित पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी (Waseem Rizvi) के काफिले पर सोमवार को पुराने लखनऊ में अचानक पथराव हो गया, जिसमें वसीम रिज़वी बाल- बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी टूट गई.
इस घटना के बाद वसीम रिज़वी ने खुद बयान जारी करते हुए बताया कि जब वह अपने पुराने घर कश्मीरी मोहल्ले से अपने नए फ्लैट के लिए जा रहे थे. उनकी हिफ़ाज़त में दो गाड़ियां जो उनके साथ हमेशा चलती हैं. वह भी जा रही थीं. कश्मीरी मोहल्ले से निकलने के बाद चौकी मंडी इलाके में उन्होंने देखा कि वहां कुछ भीड़ खड़ी थी, जैसे उनकी गाड़ी वहां पहुंची, भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. रिज़वी के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिक की, लेकिन तब तक पत्थरबाज़ वहां से भाग निकले. वसीम रिज़वी का कहना है कि उन्होंने इसकी तहरीरी शिकायत चौक कोतवाली में दर्ज करा दी है.
गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) अक्रसर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी कुरान से 29 आयतों को हटाए जाने, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण की हिमायत जैसे मामलों पर वह लोगों की निशाने पर रहे हैं. वसीम रिजवी को कई बार जान से मारने की भी धमकी मिली है, जिसके बाद से उनकी हिफाजत में इजाफा कर दिया गया. आज की घटना के बाद फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है.
चंद रोज़ पहले ही पने ही ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगा है. ये आरोप खुद पीड़ित महिला ने लगाया है. महिला ने इस सिललिसे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. महिला ने रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया है. वहीं महिला के पति का कहना है कि जब मैं इस सिलसिले में वसीम रिजवी से बात करने गया तो उन्होंने मुझे मारा और नौकरी से निकाल दिया.
Zee Salaam Live TV: