Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam755333
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसाबिक मरकज़ी वज़ीर उमा भारती को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

साबिक मरकज़ी वज़ीर उमा भारती को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

साबिक मरकज़ी वज़ीर और बीजेपी की सीनियर लीजर उमा भारती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

भोपाल: साबिक मरकज़ी वज़ीर और बीजेपी की सीनियर लीजर उमा भारती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा कि मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं की मैंने आज अपनी पहाड़ के सफर के खात्मे के आखिरी दिन इंतेज़ामिया को गुज़ारिश करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया, क्यूंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था. मैंने हिमालय में कोविड के सभी कानून पर अमल किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं.

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वॉरंटाइन हूं जो की मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी और हालात ऐसे ही रहे तो डॉक्टरों के बातचीत के मुताबिक फैसला लूंगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे राब्ते में आए हुए भाई- बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाए उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाए और सावधानी बरते.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news