Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान किया है.
Trending Photos
)
Dehradun: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. पिछले एक महीने के दौरान पार्टी से कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया दिया है. अब उत्तराखंड कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान किया है. दरअसल, भाजपा नेता व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
मनीष ने एक फेसबुक पोस्ट में पार्टी से छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, "मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी संबंधित पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. मैंने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद या अपेक्षा से यह फैसला लिया है"
बता दें कि मनीष ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था. पार्टी ने उन्हें साल 2019 के आम चुनाव में गढ़वाल (पौड़ी) लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, जिसमें वह भाजपा कैंडिडेट तीरथ सिंह रावत से तीन लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे.
मनीष के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश इकाई अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर कोई कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा है. उन्होंने कहा, "हर कोई कांग्रेस छोड़ रहा है. हमने उनसे भाजपा में आने का अनुरोध किया है. अगर वह आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे."
वहीं, कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए से मनीष के इस्तीफे के बारे में पता चला है. महरा ने कहा कि उन्हें उनसे इस्तीफे का कोई औपचारिक लेटर नहीं मिला है और उन्होंने फोन पर उनसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने कहा, "पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया. उन्हें 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी दिया. कई चीजें होती हैं. कभी-कभी पारिवारिक दबाव भी होता है. उनके पिता एक सीनियर भाजपा नेता हैं."
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक उनके कांग्रेस छोड़ने का सही कारण का पता नहीं चल सका है. उन्होंने कहा, "लेकिन उनके इस्तीफे का सही कारण तभी पता चल सकेगा जब मैं उनसे बात करूंगा."