Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1174916

हरियाणा में चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पी. के. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं के बुनियाद पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त मुहिम में चारों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से ढाई-ढाई किलो के 3 आईईडी और एक पिस्तौल बरामद की गई है.

संदिग्द्ध आतंकवादी
संदिग्द्ध आतंकवादी

चंडीगढ़ः हरियाणा के करनाल में गुरुवार को पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके वाहन में से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और आईईडी बरामद किया गया है. 
करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया कि पकड़े गए संदिग्द्ध कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित एक शख्स के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है. वह उन्हें एक मोबाइल ऐप के जरिए उन स्थानों की जानकारी भेजता है, जहां विस्फोटक और हथियार पहुंचाने होते हैं.

ढाई-ढाई किलो के 3 आईईडी और एक पिस्तौल बरामद
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पी. के. अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं के बुनियाद पर हरियाणा और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त मुहिम में चारों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से ढाई-ढाई किलो के 3 आईईडी और एक पिस्तौल बरामद की गई है. करनाल रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बस्तारा टोल प्लाजा के निकट चार लोगों को पकड़ा गया है.

सभी आरोपी लुधियाना और फिरोजपुर के निवासी 
पुनिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान लुधियाना के भूपिंदर सिंह और फिरोजपुर के गुरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है. चारों विस्फोटकों की खेप लेकर तेलंगाना के आदिलाबाद जा रहे थे. वे पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति हरविंदर सिंह रिंडा के संपर्क में थे, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल है. रिंडा ड्रोन की मदद से फिरोजपुर के खेतों में हथियार और विस्फोटक भेजता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीः खट्टर
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत मांगी जाएगी, जिसके बाद उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी. रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. इसकी विस्तृत जांच की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

Zee Salaam Live Tv embed

TAGS

Trending news