)
गुड़गांवः दिल्ली के बाहरी इलाके गुड़गांव में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुताबिक, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की तरफ जा रही थी.
किसी की पहचान नहीं हुई
जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया. जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई. अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. गुड़गांव के जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा, “अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है. हम कोशिश कर रहे हैं.”
Zee Salaam Live Tv