Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2336490
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंGardens Galleria Mall में फायरिंग, पार्किंग से आई गनशॉट की आवाज़

Gardens Galleria Mall में फायरिंग, पार्किंग से आई गनशॉट की आवाज़

Gardens Galleria Mall Firing: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल से फायरिंग की आवाज सुनने के बाद हड़बड़ी मच गई. गोली की आवाज पार्किंग एरिया से सुनाई दी थी. पढ़ें पूरी खबर

Gardens Galleria Mall में फायरिंग, पार्किंग से आई गनशॉट की आवाज़

Gardens Galleria Mall Firing: नोएडा के सेक्टर 38 में मौजूद गार्डन गैलेरिया मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला 12 जुलाई को मॉल के पार्किंग इलाके में पेश आया था. घटना पर टिप्पणी करते हुए नोएडा पुलिस ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में बताई गई तारीख को एक कॉल मिली थी. 

कार के अंदर चली गोली

कॉल में एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि मॉल में खड़ी एक कार के अंदर से गोली चलने की आवाज आई है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की, बाद में उन्हें कार के अंदर दो लोग मिले. पुलिस ने दोनों की पहचान कांस्टेबल धीरज और मुकुल के तौर पर की है, जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में तैनात हैं.

पिस्टल से हुआ था फायर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पिस्टल से फायर हुआ था वह कांस्टेबल मुकुल की थी. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मॉल घूमने आए थे, लेकिन उन्हें पिस्तौल लेकर मॉल कैंपस में एंट्री करने का मौका नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने अपना हथियार अनलोड किया और उसे कार में ही छोड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

गलती से चली गोली

उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश गोली उस समय चली जब एक कांस्टेबल ने हथियार लोड कर लिया था और दोनों पार्किंग स्थल से बाहर निकल रहे थे. पुलिस ने घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा कि उन्होंने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news