)
नोएडा: सनीचर के रोज़ DND पर हुए हंगा के दौरान पुलिस कारकुनों ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ कर खींचा था और बदसलूकी की थी. जिसके लिए अब गौतम बुद्धनगर पुलिस ने प्रियंका गांधी से माफी मांगी है. प्रियंका गांधी की के साथ पुलिस यह तस्वीर सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने प्रियंका गांधी का कुर्ता खींच रही है.
नोएडा पुलिस ने कहा, उस पुलिसमैन के खिलाफ जांच का हुक्म दिया गया है जिसने DND फ्लाइओवर पर प्रियंका गांधी से बदसलूकी की थी.
इस बीच कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के सीनचर को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी फ्लाईओवर पर पार्टी कारकुनों के हंगामा करने को लेकर करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक सीनियर पुलिस अफसर ने इतवार के रोज़ यह जानकारी दी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पर धारा 144 की मुखालिफत करने और महामारी एक्ट के तहत यह मामला सनीचर देर रात थाना सेक्टर-20 में दर्ज किया गया.
Zee Salaam LIVE TV