Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam662328
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंएमपी गौतम गंभीर ने एक करोड़ दान के बाद किया एक और ऐलान,हो रही तारीफ

एमपी गौतम गंभीर ने एक करोड़ दान के बाद किया एक और ऐलान,हो रही तारीफ

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए एमपी फंड से एक करोड़ रुपये देने के बाद गौतम गंभीर ने लिया एक और बड़ा फैसला.

 

एमपी गौतम गंभीर ने एक करोड़ दान के बाद किया एक और ऐलान,हो रही तारीफ

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में टीम इंडिया के साबिक बैट्समैन और एमपी गौतम गंभीर ने सराहनीय पहल की है. पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपनी दो साल की सैलेरी पीएम केयर फंड में दान देने का फैसला किया है.एमपी गौतम गंभीर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

गौतम गंभीर ने कहा कि हमें इस बारे में सोचना चाहिए की हम मुल्क के लिए क्या कर सकते हैं. उन्होंने लिखा कि ''हर कोई यह पूछता है कि मुल्क ने हमारे लिए क्या किया है. लेकिन रियल सवाल तो यह है कि हमें इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि हम मुल्क के लिए क्या कर सकते हैं. मैं अपनी दो साल की सैलेरी पीएम केयर फंड में देता हूं.

गौतम गंभीर ने अपने इस एलान के साथ ही दूसरे लोगों से भी इस लड़ाई में मदद देने की अपील की है. गंभीर अपनी संसद निधि से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक करोड़ रुपये की राशि भी दे चुके हैं.ऐसे समय में हमें एकसाथ खड़े होने की जरूरत है।

गंभीर ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि उनकी गौतम गंभीर फाउंडेशन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खाने का इंतजाम करा रही है जिनको कोराना वायरस के लॉकडाउन के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके तहत गंभीर अपने संसदीय इलाके में गरीब लोगों को फूड पैकेट बांट रहे हैं. गंभीर ने कहा कि उनकी फाउंडेशन ने गरीबों को बांटने के लिए 20000 फूड पैकेट तैयार किए है.इससे पहले गौतम गंभीर ने 50 लाख रुपये दिल्ली हुकूमत को कोरोना वायरस से मुतास्सिरी मरीजों के इलाज और इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल इक्यूपमेंट्स खरीदने के लिए दिए थे। 

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news