Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2905266
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP: रफ्तार का शिकार बना गाजियाबाद का रेहान, बाइक पिकअप से भिड़ी, मौत

UP: रफ्तार का शिकार बना गाजियाबाद का रेहान, बाइक पिकअप से भिड़ी, मौत

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय रेहान की तेज रफ्तार बाइक पिकअप वाहन से टकराने से मौत हो गई. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

UP: रफ्तार का शिकार बना गाजियाबाद का रेहान, बाइक पिकअप से भिड़ी, मौत

Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के चलते एक 23 साल के शख्स की मौत हो गई. रेहान की तेज रफ्तार बाइक एक पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है.

दरअसल, सोमवार देर शाम रेहान अपनी स्पोर्ट्स बाइक पर हाईवे से गुजर रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, वह काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने खड़े पिकअप वाहन से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहान उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रेहान को फौरन मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया. कई घंटे तक चले इलाज के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई. परिवार को जैसे ही यह खबर मिली, घर में कोहराम मच गया.

Add Zee News as a Preferred Source

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रेहान हाईवे पर तेज रफ्तार से गाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल रहा था लेकिन अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे युवाओं के लिए चेतावनी बता रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. यह न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा है. पुलिस भी मान रही है कि हाईवे पर इस तरह की लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन रही है. वेव सिटी थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और हाईवे पर निगरानी और सख्त की जाएगी.

TAGS

Trending news