)
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुइ हिंसा के बाद सरकार सख्त हो गई है. सरकार ने प्रदर्शन वाली जगहों पर सिक्योरिटी सख्त करदी है. अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश को दिल्ली से जोड़ने वाले बॉर्डर को खाली कराने के निर्देश जारी किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक गाज़ीपुर के डीएम ने किसानों को आज रात तक गाज़ीपुर बॉर्डर खाली के निर्देश दिए हैं. साथ ही यह भी कहा है कि अगर उन्होंने बॉर्डर खाली नहीं किया तो उन्हें ताकत के बल यहां से हटा दिया जाएगा.
ज़राए के मुताबिक इससे पहले गाजीपुर नगर निगम के ज़रिए दी गई सहूलात जैसे सफाई कर्मचारी, पानी की सहूलत और 2 टॉयलेट को छोड़कर सभी हटवा दिया गया है.
अपडेट जारी है....
ZEE SALAAM LIVE TV