रुझानों में TRS 46 सीटों पर, बीजेपी 40 सीटों तो ओवैसी की पार्टी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. गिनती के अनुसार बीजेपी और ओवैसी की पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Trending Photos
)
हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Municipal Corporation Elections) की काउंटिंग सख्त सिक्योरिटी के बीच आज यानी शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. 150 सीटों पर 1,122 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. सभी की निगाहें चुनाव नतीजों पर हैं.
रुझानों में TRS 46 सीटों पर आगे है जबकि 13 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 25 सीटों पर वो जीत हासिल कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि वो 3 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है.
कांग्रेस इस वक्त 2 सीटों पर आगे चल रही हैं, तो वहीं 1 सीट पर वे जीत दर्ज कर चुके हैं.
12.33 PM: रुझानों में 94 सीटों पर बीजेपी आगे है. TRS को 33 सीटों पर बढ़त है. ओवैसी की पार्टी AIMIM 17 सीटों पर लीड लिए हुए है. कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है.
शुरुआती रुझानों में BJP 51, TRS - 27, AIMIM 12 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही हैं. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है.
Telangana: Counting for Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) elections underway; visuals from LB Stadium counting centre. #GHMCPolls pic.twitter.com/RP486Dw7xy
— ANI (@ANI) December 4, 2020
बीजेपी के भाजपा आला कमान ने इस चुनाव में पूरा जोर लगा दिया था. Hyderabad GHMC Election Results 2020 में जीतना जहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के लिए नाक का सवाल है, वहीं बीजेपी यहां बड़ा उलटफेर करने की कोशिश में हैं.
गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) GHMC Election Results 2020 में अहम किरदार अदा कर सकती है. इस चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), एआईएमआईएम (AIMIM), बीजेपी (BJP) और कांग्रेस सभी पार्टियों ने प्रचार के दौरान पूरी ताकत लगा दी. 1 दिसंबर को हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 46.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
Zee Salaam LIVE TV