Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के कोर्ट में एक लड़की बुर्का पहन कर आई, जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि शादी के लिए आए प्रेमी जोड़े में लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम है. इस मामले की खबर हिंदूवादी संगठनों को मिलने के बाद पूरे कोर्ट में हंगामा हो गया.
Trending Photos
)
Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर से बुर्का को लेकर हुए हंगामे की खबर सामने आई है, जहां शादी के लिए कोर्ट पहुंचे एक प्रेमी जोड़े में हिन्दू महिला ने बुर्का पहन रखा था. जब वकीलों ने लड़की का नाम देखा तो लव जिहाद का इल्जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
खबरों के मुताबिक मुजफ्फरपुर कोर्ट में एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा, लेकिन बुर्का पहने हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के को देखकर वकीलों ने हंगामा कर दिया. जोड़ों ने नोटरी वकील से शादी के लिए संपर्क किया, जब वकील ने लड़की का नाम पढ़ा और आधार कार्ड मिलाया तो पता चला कि बुर्के में एक हिन्दू महिला है. इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया.
लव जिहाद का शक
लव जिहाद के शक में वकीलों का गुस्सा भड़क उठा और लड़के को पकड़कर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वकीलो ने दोनों से पूछताछ की और इस दौरान किसी ने हिंदूवादी संगठनों को मामले कि खबर दे दी. मामले की खबर मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के मेंबर अदालत पहुंचे और हंगामा कर दिया.
जांच में जुटी पुलिस
हंगामे की खबर पुलिस को मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ के चंगुल से निकाल कर दोनों को थाने ले गई. पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को थाने में बुलाया है और मामले की जांच कर रही है.
हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़का
सिविल कोर्ट के वकील सुबोध कुमार झा ने बताया है कि हिन्दू लड़की सीतामढ़ी की रहने वाली है, जिसको लेकर एक मुस्लिम लड़का निकाह करने के लिए कोर्ट पहुंचा था. जब इसकी खबर हिंदूवादी संगठनों को मिली तो वह कोर्ट परिसर में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लड़का और लड़की को नगर थाना लेकर चली गई