प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘डेटा’’ ही सूचना है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी ‘‘डेटा’’ के जरिए देखा और समझा जाएगा.
Trending Photos
)
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित करते हुए सरकारी विभागों से कहा कि कैग जो भी दस्तावेज, आंकड़े और फाइल मांगें, वे उन्हें उपलब्ध करवाए जाने चाहिए.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘‘राजकोषीय घाटे और सरकारी खर्च पर आपकी चिंताओं को हमने सकारात्मक तरीके से लिया है’’. मोदी ने कहा कि कैग को महामारी के समय में अपनाए गए बेहतरीन उपायों और क्रमबद्ध सीखों का अध्ययन करना चाहिए और वैज्ञानिक एवं सशक्त लेखा परीक्षण से व्यवस्था मजबूत और पारदर्शी होगी.
यह भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, होगा वायुसेना का बड़ा Air Show
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘डेटा’’ ही सूचना है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी ‘‘डेटा’’ के जरिए देखा और समझा जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया. कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू भी मौजूद थे.
ZEE SALAAM LIVE TV: