)
पणजी: गोवा (Goa) के वज़ीरे आला प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) और राजस्थान के अपोज़ीशन लीडर राजेंद्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाए गए हैं. यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है.
I wish to inform all that I have been detected COVID19 positive. I am asymptomatic and hence have opted for home isolation. I shall continue to discharge my duties working from home. Those who have come in my close contact are advised to take the necessary precautions.
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) September 2, 2020
गोवा के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं मुत्तला (सूचित) करना चाहता हूं कि मुझमें कोरोना वायरस की तस्दीक हुई है. वायरस की अलामात नहीं हैं, इसलिए मैंने घर में क्वॉरंटीन होने को चुना है. मैं घर से अपना काम जारी रखूंगा. जो भी मेरे करीबी राब्ते में आए हैं, वे ज़रूरी एहतियात बरतें.
आज जाँच कराने पर मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है । मैं लगभग 4-5 बार अपनी कोरोना की जाँच करवा चुका हूं। विधानसभा सत्र के समय भी जांच करवाई थी और रिपोर्ट हमेशा नेगेटिव ही आई थी। विगत दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क आएं हो कृपया अपना ध्यान रखें और स्वयं की जाँच करवाएं।
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) September 2, 2020
इसके अलावा राजस्थान अपोज़ीशन लीडर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज जांच कराने पर मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैं लगभग 4-5 बार अपनी कोरोना की जांच करवा चुका हूं. असेंबली सेशन के वक्त भी जांच करवाई थी और रिपोर्ट हमेशा नेगेटिव ही आई थी. गुज़िश्ता दिनों में जो भी मेरे राब्ते आए हों बराए मेहरबानी अपना ध्यान रखें और खुद की जांच करवाएं.
Zee Salaam Live TV