Goa Crime News: गोआ के अंजुला में मौजूद एक रिजॉर्ट में एक टूरिस्ट ने स्टाफ की शिकायत उसके मैनेजर से कर दी. इसके बाद मैनेजर ने उसे नौकरी से निकाल दिया. इसके बाद स्टाफ ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया.
Trending Photos
)
Goa Crime News: गोआ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. यहां एक टूरिस्ट पर होटल के स्टाफ ने चाकू से हमला कर दिया है. जिश शख्स पर हमला किया गया उनका नाम है जतिन शर्मा. वह गोवा में घूमने आए थे. यहां एक स्टाफ से उनकी बहस हो गई जिसके बाद उन पर हमला किया गया. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो विचलित करने वाला है.
टूरिस्ट पर क्यू हुआ हमला?
दरअसल मामला गोवा के अंजुना में मौजूद एक रिजॉर्ट का है. टूरिस्ट जतिन शर्मा ने किसी मामले को लेकर स्टाफ की शिकायत मैनेजर से की थी. इसके बाद मैनेजर ने स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया. इल्जाम है कि गुस्से में आकर स्टाफ ने अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर जतिन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया.
मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
मामले की वीडियो वायरल होने के बाद अंजुना पुलिस ने चार मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया गया. इस मामले ने जब तूल पकड़ा तब गोआ CM प्रमोद सावंत ने कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं. इसके बाद पुलिस ने तीन मुल्जिमों को फिर गिरफ्तार किया है.
बहन ने बताया पूरा मामला
घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसके बारे में जानकारी देते हुए जतिन की बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि "गोवा बिल्कुल सेफ नहीं है." उनके मुताबिक वह 5 तारीख को अंजुना में 'स्पेजियो रिजॉर्ट' में रुके. यहां के स्टाफ ने उनसे बदतमीजी से बात की. इसलिए उन्होंने उसकी शिकायत उसके मैनेजर से की. इसके बाद वह लोग जब पूल में नहाने गए तो उनके मामा ने देखा कि कई लोग बाहर खड़े हैं. मामा ने उन लोगों की वीडियो बनाई. इस पर वह लोग नाराज हो गए और उन पर हमला कर दिया.
इस तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.