Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752166
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंINDO-PAK War के बीच बिहार में अंकित नाम का शख्स मस्जिद पर गिराना चाहता था बम!

INDO-PAK War के बीच बिहार में अंकित नाम का शख्स मस्जिद पर गिराना चाहता था बम!

Gopalganj News: गोपालगंज के गोपालपुर गांव में युवक अंकित मिश्रा ने मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दी. उसका वीडियो वायरल होते ही इलाके में तनाव बढ़ा. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 

INDO-PAK War के बीच बिहार में अंकित नाम का शख्स मस्जिद पर गिराना चाहता था बम!

Gopalganj News: पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चरम पर है और देश में कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक के बाद एक भड़काऊ वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं, बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसा ही मामले सामने आया है, जिससे बिहार समेत पूरे देश का माहौल खराब हो सकता है. दरअसल, गोपालगंज जिले के गोपालपुर गांव के अंकित मिश्रा नाम के एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है. इस वीडियो के वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग मुल्जिम पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में साफ सुना और देखा जा सकता है कि मस्जिद के सामने खड़े होकर अंकित मिश्रा ने कहा, चूंकि भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा है, इसलिए हमें मस्जिद में भी बम गिरा देना चाहिए और कहना चाहिए कि पाकिस्तान ने गिराया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो वायरल होते ही गांव के लोग आरोपी के घर पर जमकर उत्पात मचाई है और मारपीट भी की है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और गुस्साई भीड़ को शांत कराया. आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के बाद गांव में भारी पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर ओझा की अगुवाई में इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अब हालात काबू में हैं.

असाजिक तत्वों पर पुलिस रख रही है नजर
वहीं, पाकिस्तान-भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच पुलिस सोशल मीडिया पर हर पोस्ट पर नजर रख रही है. खुफिया एजेंसियां और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां हर एक्टिविटी की निगरानी कर रही हैं. अब तक करीब 400 सोशल मीडिया आईडी संदिग्ध मानी गई हैं और उनकी पूरी जानकारी खंगाली जा रही है. पुलिस अफसर भी हाई अलर्ट पर हैं. 

TAGS

Trending news