Trending Photos
)
नई दिल्ली: मरकज़ी हुकूमत ने गरीबों के लिए चलाई जा रही कई स्कीमों की किस्तों को लोगों के खातों में डालना शुरू कर दिया है. पीर से प्रधानमंत्री जन धन खातों में हुकूमत ख्वातीन के लिए 500 रुपये की अगली किस्त को डालना शुरू कर देगी. लोगों की बैंकों में भीड़ ना लगे इसके लिए उन्होंने पैसे निकालने के तरीके में तबल्दीली की है.
यह तब्दीली इसलिए की गई है क्योंकि पिछली बार अप्रैल में जब हुकूमत ने पैसा खातों में डाला था, तब ख्वातीन बैंकों में काफी भीड़ लग गई थी. जिसकों देखते हुए इस बार बैंकों ने पैसा निकालने के तरीके बदलाव करने का फैसला किया है और खाता नंबर के आखिरी नंबर के मुताबिक लोगों को पैसा जारी किया जाएगा.
इस तरह निकाला जाएगा पैसा
खाता नंबर की आखिरी नंबर पैसा निकालने की तारीख
0-1 4 मई
2-3 5 मई
4-5 6 मई
6-7 8 मई
8-9 11 मई
इंडियन बैंक एसोसिएशन का यह भी कहना है कि कोशिश करें कि अपने आसपास के बैंक मित्र या सर्विस सेंटर से पैसा निकाल लें. वहीं ये भी कहा है कि किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लगेगा. हालांकि 11 मई के बाद कोई भी खाता नंबर वाला शख्स पैसा निकाल सकता है.
Zee Salaam Live Tv