)
लखनऊ: भारत सरकार के पर्यावरण (माहौलियात), वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Forest and Climate Change) के तहत आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट बायोडायवर्सिटी में स्टेनोग्राफर, MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और LDC (लोअर डिविजनल क्लर्क) के ओहदों पर 7 भर्ती निकली है. इन ओहदों पर अर्ज़ी देने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2020 है.
स्टेनोग्राफर ग्रेड II
स्टेनोग्राफर के लिए 1 ओहदा खाली है. जिसके लिए काबिलियत 12वीं पास, 80 लफ्ज़/मिनट की रफ्तार से स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट कोर्स. जिसकी ग्रेड पे 2400 रुपये रहेगी.
लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC)
लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC) के भी एक ओहदा खाली है. इसके लिए अप्लाई करने वाला उम्मीदवार 12 वीं पास होना लाज़मी है और 30 लफ्ज़/मिनट की रफ्तार से इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द/मिनट की रफ्तार से हिन्दी टाइपिंग (टाइपराइटर पर) या 35 लफ्ज़/मिनट की रफ्तार से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द/मिनट की रफ्तार से हिन्दी टाइपिंग (कंप्यूटर पर). ग्रेड पे- 1900 रुपए
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
मल्टी टास्किंग स्टाफ के 5 ओहदे खाली है. इसके लिए काबिलियत 10वीं पास मुतअल्लिका फील्ड में 3 साल का एक्सपीरियंस. ग्रेड पे- 1800 रुपए
बता दें कि इन सभी ओहदों के लिए कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल तय की गई है. SC,ST कैटेगरी को उम्र में 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी. उम्मीदवार को अर्ज़ी ऑफलाइन देनी होगा, यानि एप्लीकेशन फॉर्म भरकर उसे पोस्ट के ज़रिए भेजना होगा. उम्मीदवार का सलेक्शन तहरीरी इम्तिहान व स्किल टेस्ट की बुनियाद पर किया जाएगा.
बता दें की चुने गए उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तहरीरी एग्ज़ाम के नंबर की बुनियाद पर बनाई जाएगी. स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग तरह का होगा.
Zee Salaam LIVE TV