)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुसाफिरों के लिए रेलवे ने खास सहूलत दी है. रेलवे ने शताब्दी के किराये में ही तेजस (Tejas) का सफर कराने की तैयारी कर ली है. खास बात यह है कि अगर यात्रा के दौरान यात्री के घर में चोरी या डकैती होती है तो Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) इसका मुआवजा देगी.
यात्रा की अवधि के दौरान यात्री के घर में चोरी होने पर एक लाख का बीमा कवर दिया जाएगा. इतना ही नहीं अगर ट्रेन में चोरी या डकैती होती है तो भी एक लाख का मुआवजा रेलवे मुसाफिरों को देगा. यह सहूलियत अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में भी मिलेगी.
हफ्ते में 4 दिन चलेगी तेजस एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड ने तेजस ट्रेन को फैजाबाद तक चलाने में आ रही परेशानियों की वजह से इसे लखनऊ तक चलाने का हुक्म दिया है. पहले ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती थी लेकिन अब हफ्ते में 4 दिन (शुक्रवार, शनिवार, रविवार सोमवार) को चलेगी. तेजस का किराया मल्टीप्लेक्स की तरह दो कैटेगरी में होगा.
चेयर कार का किराया करीब 530 रुपये कम
मुसाफिरों को दोबारा लुभाने के लिए इसके चेयर कार का किराया करीब 530 रुपये कम किया गया है. ये किराया लगभग शताब्दी के बराबर है. Tejas Express में हफ्ते के आखिर में सफर करने के लिए मुसाफिरों को ज्यादा कीमत अदा करनी होगी.
मुसाफिरों को सेफ्टी किट
मुसाफिर अपना टिकट 30 दिन पहले बुक करा सकेंगे. थर्मल स्कैनिंग और लगेज सैनिटाइजेशन के बाद पैसेंजर अपनी सीट तक पहुंचेंगे. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम सभी पैसेंजरों को सेफ्टी किट (Safety Kit) भी देगा. पहले की तरह ट्रेन होस्टेस चाय-कॉफी, खाना-पानी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएंगी.
सर्विस 23 नवंबर 2020 से हुई थी बंद
लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही तेजस एक्सप्रेस (Lucknow-New Delhi Tejas Express) की सर्विस को 23 नवंबर 2020 से बंद कर दिया गया. वहीं अहमदाबाद से मुंबई (Mumbai-Ahmedabad Tejas Express) के बीच चलाई जा रही तेजस एक्सप्रेस की सर्विस को 24 नवंबर 2020 से बंद कर दिया गया था.
ZEE SALAAM LIVE TV