)
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर शहर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका. हालांकि गनीमत रही कि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस सूत्रों ने कहा, "आतंकवादियों ने शुक्रवार दोपहर पुराने श्रीनगर शहर के ख्वाजा बाजार इलाके में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक पार्टी पर हमला किया."
पुलिस सूत्रों का कहना है, "ग्रेनेड बिना किसी नुकसान के फट गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है." आपको बता दें इस से पहले गुरुवार को आतंकियों ने शोपियां में हमला किया था.
गुरुवार को हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था. जानकारी के मुतबिक आंतंकियों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन पर एक ग्रेनेड फेका था. अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक 'आतंकवादियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे शोपियां के कीगाम में वाहन पर ग्रेनेड फेंका. इस घटना में वाहन को मामूली नुकसान पहुंचा.'
Zee Salaam Live TV