Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2196823

बिहार में महागठबंधन को नहीं मिल रहे हैं उम्मीदवार, इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर दुविधा बरकरार

Bihar Lok Sabaha Chunav 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होनी हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के चार सीटों गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा संसदीय क्षेत्र के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

बिहार में महागठबंधन को नहीं मिल रहे हैं उम्मीदवार, इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर दुविधा बरकरार

Bihar Lok Sabaha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. पहले चरण की वोटिंग वाले क्षेत्रों में सभी दल चुनाव प्रचार में युद्द स्तर पर जुटे हुए हैं. लेकिन इन तमाम सियासी घटनाक्रम के बीच दिलचस्प बात यह है कि अब तक महागठबंधन के सहयोगी दलों की तरफ से सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है. जिसको लेकर एनडी के सहयोगी पार्टियों के द्वारा "इंडिया" गठबंधन पर लगातार तंज कसी जा रही हैं.

दरअसल, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होनी हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल को बिहार के चार सीटों गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा संसदीय क्षेत्र के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चुनाव में अब तक मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच ही नजर आ रहा है. हालांकि, कुछ सीटों पर निर्दलीय कैंडिडेट्स भी काफी मजबूत दिख रहे हैं.  

रोचक बात यह है कि NDA के सभी घटक दलों ने अपने-अपने हिस्से के सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करके चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. वहीं, महागठबंधन में शामिल लालू यदाव की पार्टी राजद और कांग्रेस पार्टी ने अभी तक सभी लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि दिनों महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत राजद के खाते में 26 सीटें आई थी, जिसमें से तेजस्वी यादव ने तीन सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को दे दी है. जबकि कांग्रेस के खाते में नौ सीटें आई हैं. वहीं, वामदलों के के खाते में पांच सीटें गई हैं.

शाहनवाज हुसैन का गठबंधन पर तंज
कांग्रेस ने अभी तक तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. जबकि, मुकेश सहनी ने एक भी उम्मीदवार के नाम को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वहीं, राजद ने भी कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है.  जिसको लेकर भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन और पूर्व मिनिस्टर सैयद शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन पर तंज कसा है

शाहनवाज हुसैन ने हमला बोलते हुए कहा कि सही मायने में महागठबंधन को कैंडिडेट्स नहीं मिल रहे हैं, लगता है उन्हें इश्तहार देना पड़ेगा. इधर-उधर से मांग-मांगकर उम्मीदवार ला रहे हैं. कोई उनके टिकट पर लड़ने को तैयार नहीं है. क्योंकि सबको मालूम है जीतेगा NDA ही, जीतेंगे मोदी जी ही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की तरफ से लोग लड़ने को तैयार नहीं हैं. बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतने वाली है.

 

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news