Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1032502

पठानकोट: आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड से हमला, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन हाई एलर्ट पर

पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक ग्रेनेड अटैक है. आगे जांच जारी है. बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है. हमें अच्छी सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद है.

आर्मी कैंट गेट
आर्मी कैंट गेट

चंडीगढ़: पंजाब के शहर पठानकोट के धीरा पुल के पास आर्मी के त्रिवेणी गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ. SSP पठानकोट के मुताबिक आर्मी गेट पर तैनात सैनिकों ने बताया कि बाइक सवारों ने आर्मी के गेट पर ग्रेनेड फेंका. हमले के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हमले में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ है. 

ब्लास्ट के बाद पठानकोट और पंजाब के सभी पुलिस नाके हाई अलर्ट पर रखे गए हैं. साथ ही पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन और अन्य आर्मी कैंट इलाकों की सुरक्षा बढ़ा गई है.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण को लेकर दिया बड़ा बयान

Add Zee News as a Preferred Source

पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि ये एक ग्रेनेड अटैक है. आगे जांच जारी है. बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल गुजरी, उसी समय ब्लास्ट हुआ है. हमें अच्छी सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद है.

ZEE SALAAM LIVE TV:

TAGS

Trending news