Bangladesh News: बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने चीन के चार दिन के दौरे पर थे, जिसमें उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की है. इस मुलाकात में उन्होंने नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किया है. मुलाकात का सबसे अहम मक्सद चीन को बांग्लादेश में अपना इकॉनमी प्रभाव बढ़ाने का प्रस्ताव देना था.
Trending Photos
)
Bangladesh News: बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस इन दिनों चीन के दौरे पर थे, जिसके दौरान यूनुस ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की है. इस मुलाकात में बांग्लादेश ने चीन के साथ नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए है.
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने चीन से बांग्लादेश में अपनी इकॉनमी प्रभाव बढ़ाने को कहा और इसके साथ ही इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का चारों ओर जमीन से घिरा होना चीन के लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है. खबरों के मुताबिक यह टिप्पणी जाहिर तौर से यूनुस ने हाल में चार दिवसीय चीन यात्रा के दौरान की है, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है.
नौ समझौतों पर हस्ताक्षर
यूनुस ने कहा, "भारत के पूर्वी हिस्से के सात राज्य सात बहनें कहलाते हैं. वे चारों ओर से जमीन से घिरे क्षेत्र हैं. उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है." उन्होंने इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की और चीन के साथ नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए है. यूनुस ने समुंद्र क्षेत्र में बांग्लादेश को "महासागर का एकमात्र संरक्षक" बताते हुए कहा कि यह एक बड़ा मौका हो सकता है और इससे चीनी ईकॉनामि का विस्तार हो सकता है.
संजीव सान्याल ने किया सवाल
यूनुस और शी चिनफिंग की बात सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के मेंबर संजीव सान्याल ने 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया है और सवाल किया कि यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का उल्लेख क्यों किया है. उन्होंने कहा, "यह दिलचस्प है कि यूनुस चीनियों से इस आधार पर सार्वजनिक अपील कर रहे हैं कि भारत के सात राज्य चारों ओर से भूमि से घिरे हुए हैं. चीन का बांग्लादेश में निवेश करने का स्वागत है, लेकिन भारत के सात राज्यों के चारों ओर से भूमि से घिरे होने का क्या मतलब है?"