Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1197557

Guava benefits: मर्दों के लिए लाजवाब चीज है अमरूद; शादीशुदा पुरुष ऐसे करें सेवन

Guava benefits: अमरूद हर घर में खाया जाता है. यह एक ऐसा फल है जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. कई लोग अमरूद का सेवन फ्रूट सलाद में करते हैं तो कुछ इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं.

Guava benefits: मर्दों के लिए लाजवाब चीज है अमरूद; शादीशुदा पुरुष ऐसे करें सेवन

Guava benefits: अमरूद हर घर में खाया जाता है. आपको बता दें अमरूद ऐसा फल है जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. अमरूद को लोग ना सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं बल्कि इसको इसके गुणों के लिए भी खाया जाता है. आज हम आपको अमरूद के फायदे बताने वाले हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद शादीशुदा पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता. तो चलिए जानते हैं अमरूद खाने के फायदे..

अमरूद के फायदे

अमरूद शादीशुदा पुरुषों के लिए है उमदाह चीज

अमरूद शादीशुदा पुरुषों के लिए एक उमदाह फल माना जाता है. अमरूद में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है ऐसे में यह माना जाता है कि अमरूद पुरुषों के सेक्स हॉर्मोन के प्रोडक्शन में मदद करता है. इसकी वजह से पुरुष सही परफोर्म करते हैं और स्पर्म क्वांटिटी में भी बढ़ोतरी होती है.

स्किन के लिए फायदेमंद

अमरूद में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो जाता है. विटामिन सी शरीर में जाकर कोलाजन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है. जिसकी वजह से स्किन तंदुरुस्त और जवान बनी रहती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और शरीर में कोलाजन की कमी होने लगती है. जिसकी वजह से स्किन लटकने लगती है और झाइयां हो जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीरियड्स के दर्द में राहत

कई महिलाएं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द की शिकायत होती है. ऐसे में अमदरूदकाफी फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में देखा गया है कि अमरूद की पत्तियों का अर्क महिलाओं में पीरियड्स पेन में राहत देने का काम करता है.

पाचनक्रिया को करता है दुरुस्त

अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचनक्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है. जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है उन लोगों को रोजाना कम से कम एक अमरूद का सेवन करना चाहिए. अमरूद पेट के गुड बैक्टीरिया की तादाद को बढ़ाने काम करता है. जिसकी वजह से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं.

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है अमरूद

ऐसा माना जाता है कि नींबू और संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है. लेकिन यह बात सत्य नहीं है सबसे ज्यादा विटामिन सी अमरूद में होता है जिसकी वजह से यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमार पड़ने संभावनाओं को कम करता है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news