)
Guddu Muslim: पुलिस ने उमेश पाल मर्डर के आरोपी गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन का पता कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार गुड्डू इस वक्त कर्नाटक में है. गुड्डू उमेश पाल पर हमला करने वाले लोगों में से इकलौता बचा है. आपको जानकारी के लिए बता दें गुड्डू मुस्लिम ने उमेश पाल के मर्डर के दौरान क्रूड ऑलर बॉम्ब फेके थे. सीसीटीवी फूटेज में साफ दिख रहा है कि गुड्डू उमेश पाल और उनके गनर्स पर बम फेक रहा है.
अतीक अहमद समेत उमेश पाल मर्डर से जुड़े 6 लोग पिछले 2 महीनों में मारे जा चुके हैं. अभी गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है. जानकारी के लिए बता दें उमेश पाल बीएसपी एमएलए राजू पाल मर्डर केस में अहम विटनेस था. जिसे 24 फरवरी को उसके ही घर के बाहर मौत के घाट उतार दिया था. उमेश के साथ 2 गार्ड्स की भी हत्या हुई थी. इस मामले अतीक अहमद, असद, अरबाज, विजय चौधरी उसमान और गुलाम हसन का नाम सामने आया था.
गुड्डू मुस्लिम अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक बड़ा नाम है. गुड्डू हैंड ग्रैनेड बनाने में एक्सपर्ट है. ऐसा कहा जाता है कि गुड्डू लोगों को बंदूक से मारना पसंद नहीं करता है बल्कि वह उनपर बॉम्ब से हमला करना पसंद करता है. गुड्डू ने डॉन्स के लिए काम किया है. जिसमें धनंजय सिंह, अभय सिंह, मुख्तार अंसारी और कई हैं. वह कई महीनों से अतीक अहमद के लिए का कर रहा था.
आपको जानकारी के लिए बता दें बीते रोज पुलिस कस्टडी के दौरान अतीक अहदम की हत्या कर दी गई थी. उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान कुछ लोगों ने अतीक और अशरफ पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. मीडिया के कैमरे के सामने अतीक के सिर पर गोली मारी गई.