Gujarat Madrasa Bulldozer Action: गुजरात के अमरेली में पाकिस्तानी लिंक सामने आने के बाद एक मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया. पहलगाम हमले के बाद पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लिया था और पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
Trending Photos
)
Amreli Madrasa Bulldozer Action: देश के कई भाजपा शासित राज्यों में कथित अवैध मदरसों, मस्जिदों और मजारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और हर दिन इन सभी मदरसों, मस्जिदों और मजारों को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है. इस बीच गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. जहां कथित अवैध एक मदरसा पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. यह कार्रवाई एक मौलाना का 'पाकिस्तानी लिंक' सामने आने के बाद हुई है.
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
अमरेली डीएसपी पीआर राठौर ने बताया, "SDM की जांच में पाया गया कि मदरसे के पास दस्तावेज नहीं थे. संचालक यह साबित करने में विफल रहे कि मदरसे की जमीन उनकी है और निर्माण वैध तरीके से किया गया है. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था. हालांकि, पुलिस को किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा."
मौलाना का पाकिस्तानी कनेक्शन
पुलिस के मुताबिक, मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख एक मदरसा चला रहे थे. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहलगाम हमले के बाद गुजरात पुलिस ने अमरेली से संदिग्ध मौलाना को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख के मोबाइल में 7 संदिग्ध पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी वॉट्सऐप ग्रुप पाए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला है और अमरेली में मदरसा चला रहा था. मौलाना के पाकिस्तानी कनेक्शन वाले कई व्हाट्सएप ग्रुप मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना के मदरसा को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. वहीं, गुजरात पुलिस मौलाना से पूछताछ करते यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौलाना पाकिस्तान में किन लोगों के संपर्क में था और उसका क्या मकसद था?
लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए www.zeesalaam.in पर क्लिक करें.